दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रही है। 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 12 दिन की यह यात्रा सीकर से शुरू होकर 1 नवंबर को वापस सीकर में पूरी होगी। ट्रेन जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से होते हुए जाएगी। इस टूर पैकेज की कीमत 37,810 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। इसमें ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के खाने के साथ लोकल जगहों तक आने-जाने और मंदिरों के दर्शन की सुविधा शामिल है। सेकंड एसी और स्लीपर की सीटें फुल हो चुकी हैं। अब केवल थर्ड एसी स्टैंडर्ड कैटेगरी में बुकिंग की जा रही है। इन मंदिरों के होंगे दर्शन यात्रा 21 अक्टूबर को सीकर से रवाना होगी। 23 अक्टूबर को ट्रेन रेणीगुंटा पहुंचेगी। अगले दिन तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन रामेश्वरम जाएगी, जहां 26 अक्टूबर को रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम होगा। 27 अक्टूबर को मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद यात्री कन्याकुमारी जाएंगे। 28 अक्टूबर को कन्याकुमारी भ्रमण होगा। यात्रा के अगले पड़ाव में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन वापसी के लिए रवाना होगी और 1 नवंबर को सीकर पहुंचेगी। 37,810 रुपए में क्या सुविधाएं मिलेंगी स्टैंडर्ड कैटेगरी के पैकेज में थर्ड एसी ट्रेन यात्रा, नॉन एसी होटल में ठहरने और नॉन एसी बसों से ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी पैकेज में मिलेगा। यात्रा के दौरान बीमा की सुविधा भी शामिल है। यहां से करा सकते हैं बुकिंग