शहर में आमजन की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं सड़क पर जलभराव से लोग परेशान हैं, तो कहीं नाली और सड़क का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, वहीं लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट के कारण रात में लोगों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही है। इन समस्याओं को लोगों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। अच्छी बात यह है कि कुछ शिकायतों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। रोशनगंज के मोचीवाड़ा रोड पर जलभराव और कंवरपुरा रोड क्षेत्र में टूटी पाइपलाइन की समस्या का समाधान कराया गया है। वहीं, अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' रोशनगंज मोहल्ला स्थित मोचीवाड़ा रोड से मुकेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि भैरूजी मंदिर के सामने गली में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी के अवैध कनेक्शन में लीकेज के कारण सड़क पर रोजाना पानी बह रहा था। इससे सड़क पर लगातार पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हरिराम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया। कार्रवाई के बाद सड़क पर पानी बहने और जलभराव की समस्या दूर हुई। त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने के लिए जेईएन हरिराम को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। टूटी पाइपलाइन और जलभराव की समस्या का समाधान कंवरपुरा रोड स्थित कुमारत नगर से राकेश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि हरिजन बस्ती में पुरानी सरस्वती स्कूल के सामने गली में पाइपलाइन टूटी हुई है। पाइपलाइन टूटने और नाली में गंदगी जमा होने के कारण गली में कीचड़ और गंदा पानी फैल रहा था। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए टूटी पाइपलाइन की समस्या का समाधान करवा दिया। इसके बाद गली में फैल रहे गंदे पानी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है... नाली की व्यवस्था नहीं होने से गंदगी और जलभराव, लोग परेशान माधव विहार कॉलोनी से राजेंद्र कलवानिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी आसपास फैल रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनी में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही दुर्गंध और मच्छरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द नाली की व्यवस्था करवाने की मांग की है। चार महीने से स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरे में आवाजाही को मजबूर लोग बजाज रोड से जहीर सैयद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि भाटी मेंशन के पीछे मदरसे वाली गली की स्ट्रीट लाइट करीब चार महीने से बंद पड़ी है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। इससे स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। नाली और सड़क नहीं बनने से गंदगी व जलभराव, लोग परेशान सबलपुरा स्थित न्यू शिव कॉलोनी की वार्ड नंबर 1 की पहली गली से कुलदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली में लंबे समय से न तो नाली का निर्माण हुआ है और न ही सड़क बनाई गई है। नाली की व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। सड़क नहीं होने के कारण भी स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है। नालियों की सफाई नहीं होने से बढ़ी गंदगी, लोग परेशान अंबेडकर नगर से मोहम्मद इमरान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी जमा होती जा रही है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। आसपास गंदगी और दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':मोचीवाड़ा रोड पर सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान 2. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:महीनों से बंद रोड लाइट चमकी,बिजली के खंभे की समस्या भी हुई दूर, एईएन वाजिद अली बने 'स्टार ऑफिसर' 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’