झालावाड़ में पुलिस ने बस स्टैंड से 300 ग्राम स्मैक पकड़ी है। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिला स्पेशल टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर विजेंद्र मीणा और राजाराम लोधा को पकड़ा। ये दोनों बारां जिले के हरनावदा शाहजी के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।