जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद उठने लगा घर–घर से कचरा, आने लगी गाड़ी जोधपुर के कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर–2 से जय प्रकाश ने घर–घर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि निगम की सरकारी गाड़ी नहीं आती थी तो हमने प्राइवेट गाड़ी लगवाई ताकि वो घरों से कचरा ले जाए। लेकिन पैसे लेने के बाद वो भी नहीं आ रहा है। अब 20 दिन से घर में इकट्ठा हो रहे कचरे का ढेर लग गया है। आसपास निगम का कोई कचरा पात्र भी नहीं है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने नियमित गाड़ी भेजनी शुरू की। वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर प्रताप नगर से अरुण रामावत ने साफ–सफाई की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हामरे मकान संख्या बी–26 के ठीक सामने निगम के सफाई ठेकेदार ने डंपिंग जोन बनाया हुआ है। इससे हमारे घर के आसपास काफी गंदगी रहती है। बदबू और बेसहारा पशुओं के जमावड़े के कारण घरवालों और गली के लोगों को काफी असुविधा होती है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने पूरे एरिया की सफाई करवाकर डंपिंग जोन हटवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सड़क उधड़ी, पत्थर निकले, बारिश में गिर रहे बाइक सवार 'भास्कर समाधान' पर कमला नेहरु नगर से महावीर ने सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि जगदम्बा माता मंदिर से ठीक पहले एसबीआई वाली गली में पूरी सड़क उधड़ी पड़ी है। सड़क का डामर हट गया है और जगह–जगह पत्थर निकल आए हैं। इससे दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। बारिश के समय बाइक सवार पथरीले–ऊबड़ खाबड़ रास्ते से जाते समय कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस क्षेत्र में बैंक, अस्पताल और कोचिंग सेंटर होने के कारण यहां से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। न गली–मोहल्ले में साफ पानी आ रहा, न ही कचरा उठता जोधपुर के राईका बाग, पुरानी पुलिस लाइन, गुलाब जी की टाल वाली गली में पीने के पानी से जुड़ी समस्या सद्दाम हुसैन ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी गली में कई दिनों से गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। पीले–मटमैले रंग के इस पानी को पीने से बीमार होने का डर बना रहता है। वहीं एक अन्य समस्या घर–घर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी महीने में बमुश्किल दो से तीन बार ही कचरा लेने आती है। आसपास निगम का कोई कचरा पात्र या डंपिंग जोन भी नहीं है जहां इकट्ठा हो चुके कचरे को डाला जा सके। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, शहर की छवि हो रही बदरंग हाथी राम का ओडीए रोड, गुलाब सागर से आदित्य ने कई समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में जगह–जगह हर बड़े चौराहे, सार्वजनिक स्थान और पर्यटन सथल के आसपास कचरे का ढेर लगा हुआ है। न निगम को फिक्र है न ही प्रशासनिक अधिकारियों को ये सब नजर आता है। शहर की छवि तो खराब हो ही रही है, बीमारियों और संक्रमण का डर भी लगा रहता है। इस समस्या का समाधान हो तो स्थानीय लोगों को राहत मिले। सारण नगर में जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे का डर जोधपुर शहर के नान्दड़ी के बनार रोड से छोटू राम ने बिजली के तार के जमीन पर पड़े होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सारण नगर पुल के पास बिजलीकी केबल जमीन पर गिरी हुई है। हो सकता है इसमें करंट आ रहा हो जिससे कोई भी जनहानि हो सकती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग