जोधपुर जिले में होने वाले पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। ये चुनाव दो चरणों में ही होंगे। लेकिन, अब पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 22 और 24 अक्टूबर को तय की गई है। नई तारीख के अनुसार पहले चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर और पंच व सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी तरह दूसरे चरण के लिए वोटिंग की तारीख भी बदली है। अब दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदातन 28 अक्टूबर और पंच व सरपंच के चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को होगा। रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आएगा पंच/सरपंच के चुनाव का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आ जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणाम देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएगा। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान की निकल चुकी है लॉटरी जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है। जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो चुका है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी।