करौली में शनिवार को सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी जीएसएस करौली पर मरम्मत और रखरखाव का काम होगा। इस वजह से सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। प्रसारण निगम के सहायक अभियंता कुलदीप उपाध्याय ने बताया कि इस काम के कारण 132 केवी सब स्टेशन करौली से निकलने वाले सभी ग्रामीण और शहरी फीडरों पर असर पड़ेगा। इसमें 132 केवी जीएसएस मंडरायल भी शामिल है। कई इलाके रहेंगे प्रभावित 33 केवी के गुडला चैनपुर, फतेहपुर, सायपुर और करौली सिटी फीडर बंद रहेंगे। साथ ही 11 केवी के रीको, दीपपुरा, मैगजीन, हिण्डौन गेट, शिकारगंज और स्टेडियम समेत दूसरे संबंधित इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें। रखरखाव का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।