किशनगढ़बास के भूरपहाड़ी चौक पर मंगलवार को एक सड़क घटना में कांकरा गांव निवासी 60 वर्षीय छीतर की मौत हो गई। अलवर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मौजूद लोगों ने बताया कि बुजुर्ग छीतर हाईवे किनारे एक दुकान से पानी पीकर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना में छीतर का शरीर बुरी तरह कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर किशनगढ़बास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को किशनगढ़बास सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखा है और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।