कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में स्टार नाइट और लाफ्टर शो भी होगा। कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला केवल राज्य या देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान रखता है। इस साल हमारी पूरी कोशिश है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अद्भुत और सुव्यवस्थित अनुभव मिले। नगर निगम की नई महापौर, नए बोर्ड और सभी प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधायक ने तैयारियों का लिया जायजा विधायक ने बताया कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए मैं दो बार मेला स्थल पहुंचा हूं। कलेक्टर, एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की गई, जिसमें बाकी बचे कामों को जल्द करने के निर्देश दिए गए। राहत शिविरों का भी निरीक्षण मेले की तैयारियों के साथ-साथ विधायक ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के माध्यम से आयोजित इन शिविरों में सालों से लंबित जनसमस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया जा रहा है। 11 अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम मेले में होने वाले खास कार्यक्रम भी तय कर लिए गए है। 11 अक्टूबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को लाफ्टर शो और 4 नवंबर को स्टार नाइट होगी।