पंचायत चुनाव की घोषणा हो गईं है। कोटा जिले के प्रधानों-जिला प्रमुखों के चुनाव दिसंबर में होंगे। जिला परिषदों के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के चुनाव साथ होंगे। राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य सरकार ने एक देश- एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी। पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। टेबल अपडेट की जा रही हैं…