महवा के भरतपुर बाईपास पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ने सब्जी लेकर खड़े युवक को टक्कर मार दी थी। बाईपास पर खड़ा था युवक महवा थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि बेडा जगरामपुरा निवासी बृजवासी गुर्जर भरतपुर रोड बाईपास पर सब्जी लेकर खड़ा था। तभी अचानक एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से महुआ के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को महवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।