यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। इसी वजह से खगड़िया में बाढ़ पीड़ितों के इलाज के लिए फ्लोटिंग अस्पताल का सहारा लिया जा रहा है। बोट पर उपचार के साधनों के साथ डॉक्टर मरीजों तक पहुंच रहे हैं। मुंबई और वसई-विरार में तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सायन के प्रतीक्षा नगर इलाके और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पानी भर गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…