पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित बांडी नदी रपट पर सोमवार को एक निजी बस अनकंट्रोल होकर रपट से नीचे नदी में उतर गई। हादसे में बस के ड्राइवर सहित 9 लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ड्राइवर बोला- स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा हादसे को लेकर बस ड्राइवर जोधपुर जिला निवासी रसूल (35) पुत्र इब्राहिम खान ने बताया- जोधपुर से शिवगंज जा रही थी। इस दौरान स्टीयरिंग फेल होने से बस अनकंट्रोल होकर रपट से नीचे उतर गई। बहन के साथ माता-पिता के पास जा रही थी प्रियंका हादसे में घायल पाली जिले के सज्जनपुरा (रोहट) निवासी प्रियंका (21) पुत्री मानाराम ने बताया कि वह अपनी बहन मनीषा (18) के साथ मेवाड़ के निमालिया चौराहा जा रही थी। दोनों अपने माता-पिता के पास जा रही थीं, जहां वे खेती करते हैं। इसी दौरान रास्ते में बांडी नदी रपट पर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ये हुए घायल हादसे में ड्राइवर रसूल खान के अलावा ब्यावर जिला निवासी गीता (35) पत्नी वीरमराम, धापू (65) पत्नी धनराज गुर्जर, प्रेम (40) पत्नी दयाल गुर्जर, लाली (35) पत्नी गोरी लाल, पाली के सज्जनपुरा (रोहट) निवासी प्रियंका (21) पुत्री मानाराम और मनीषा (18) पुत्री मानाराम घायल हुईं। इनके अलावा कोसलाव (पाली) निवासी मादु बहन (45) पत्नी पेमाराम प्रजापत और पेमाराम (52) पुत्र मंगलाराम भी चोटिल हुए। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।