प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का रविवार को पाली आने का दौरा प्रस्तावित है। शहर के अग्रसेन वाटिका में लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। जिसमें भाग लेने के लिए वे रविवार दोपहर 2.30 बजे पाली हेलीकॉप्टर से आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपेड पर उतरेगा। वहां से कार से वे अग्रसेन वाटिका पहुंचेंगे। प्रशासन ने तैयारियां शुरू की मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं लघु उद्योग भारती की ओर से भी अग्रसेन वाटिका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लद्यु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री विनय बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता और वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी आएंगे। एक सप्ताह में सीएम का दूसरा दौरा बता दें कि यह मुख्यमंत्री का पिछले एक सप्ताह में पाली जिले में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 30 सितंबर को सुमेरपुर आए थे। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसमें पाली, जालोर सिरोही जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।