पाली शहर के टीपी नगर में हाईवे किनारे स्थित हनुमान ढाबे के संचालक को चाकू मारने के मामले में मंगलवार को घायल के परिजन और समाज के लोग सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। खाना नहीं होने की बात पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे चार-पांच युवक हनुमान ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। युवकों ने खाना मांगा। स्टाफ ने खाना नहीं होने की बात कही तो युवकों ने खाना बनाने को कहा। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। किचन में घुसकर चाकू फेंकने का आरोप आरोप है कि इसके बाद युवक ढाबे के किचन में घुस गए। इसी दौरान आवेश में आकर एक युवक ने चाकू फेंका, जो ढाबा संचालक 28 वर्षीय महेंद्र पुत्र हनुमान भाट को लग गया। चाकू लगने से महेंद्र के सिर से खून बहने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। … ये खबर भी पढ़ें… *खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकू:* घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे