पाली शहर में बुधवार को सुबह 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक रामदेव रोड क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। विद्युत लाइनों के रख-रखाव को लेकर बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। डिस्कॉम के अनुसार नाड़ी मोहल्ला, जय नगर, रामदेव रोड, सिंधी कॉलोनी, पल्लीवालों का बास, जर्दा बाजार, रामनगर, गांधी कॉलोनी, मोची कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, पानी दरवाजा, फतेहपुरिया बाजार, केरिया दरवाजा, रामरहीम कॉलोनी, तालाब रोड, पीएण्डटी कॉलोनी और अग्रसेन भवन के पास 33/11kv रामदेव रोड से जुड़े क्षेत्र में आवश्यक रख-रखाव के चलते लाइट बाधित रहेगी।