पाली शहर के मैन मंडिया रोड क्षेत्र में मंगलवार शाम को क्षत्रिय सरगरा समाज की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक सीता माली, पिंटू सोलंकी, हेमराज गोयल, दिनेश राणा, मोहित राठौड़, जितेन्द्र राव, दुर्गेश मारवाड़ी, श्याम सुथार, मांगीलाल आचार्य, रमेश देवड़ा सहित कई गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कई श्रोता भाव विभोर होकर भजनों पर डांस करने लगे। पिछले 3 साल से यहां भजन संध्या आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रेम पंवार, पारस देवड़ा, अशोक चौहान, राजू कांग, कैलाश पंवार, गोविंद काग, प्रताप देवड़ा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।