त्यौहार को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पंचायत चुनाव के पहले, दूसरे व तीसरे चरण की तारीखों को एक दिन पहले कर दिया गया है। अब पहले चरण की वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को रवाना होंगी, पहले 22 तारीख तय थी। इसी तरह दूसरे चरण की वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को पोलिंग बूथ पर रवाना होंगी। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए पहले चरण में 22 अक्टूबर व दूसरे चरण 28 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि पंच/सरपंच के लिए पहले चरण में 24 अक्टूबर व दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में लाडपुरा सांगोद सुल्तानपुर,इटावा पंचायत समिति में वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण में खैराबाद और चेचट पंचायत समिति में मतदान होगा। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम कोटा जिले में कब कहां वोटिंग राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत पहले कोटा में पहले चरण का मतदान 23 व 25 अक्टूबर और दूसरे चरण का मतदान 29 व 31 अक्टूबर को होना था। कोटा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम कोटा पंच/सरपंच/ उप सरपंच के चुनाव का पूरा कार्यक्रम पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है।