पंचायत समिति आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत 10 अक्टूबर को सभी पंचायत समितियों में कार्यशाला होगी। यह कार्यशाला संभावित प्रत्याशियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव के लिए आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और नामांकन के दौरान बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, किन हालात में नामांकन रद्द हो सकता है, यह भी बताया जाएगा। प्रत्याशियों के सवालों का सीधा जवाब भी दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित लोग प्रत्याशियों को जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन देंगे। जिला प्रशासन ने संभावित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे तय समय पर संबंधित पंचायत समिति सभागार में पहुंचकर जरूरी जानकारी लें। कार्यक्रम के प्रभारी उपखंड अधिकारी और सहायक प्रभारी खंड विकास अधिकारी होंगे।