राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज चुनाव के तीन चरणों के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए अब तीनों चरणों की पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी। आयोग ने धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया है। अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर और तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर तथा पंच-सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। केवल वार्ड पंचों की ओर से उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को पूर्वाह्न में होगा। चुनाव कार्यक्रम की बाकी तारीखें यथावत रहेंगी। अब इस तरह रहेगा संशोधित कार्यक्रम द्वितीय चरण तृतीय चरण