भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में पौधरोपण किया गया। कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया। जिलाध्यक्ष गोदारा ने कहा कि डोटासरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज पूरे राजस्थान में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उसी कड़ी में बाड़मेर में भी पौधरोपण किया गया। उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रिडमलसिंह दांता, मांगीलाल जैन, पूर्व प्रधान पुष्पा चौधरी, महेन्द्र जाणी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र राजबेरा, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिलाध्यक्ष महावीर बोहरा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम खान, तेजाराम गोदारा, सोहनलाल मंसुरिया, कुटलाराम मेघवाल, मुल्तान सिंह मौजूद रहे।