बाड़मेर | राजकीय महाविद्यालय परिसर में इंदिरा गांधी मायभारत युवा मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मकसद युवाओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। आमजन से अपने आसपास पौधरोपण करने की अपील की। लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।