राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा-कांग्रेस मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष बनाने में जुट गई। पहले दिन प्रदेश में 29 पार्षदों ने नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए नामांकन किया। वहीं जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 नगर निगमों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। उदयपुर निगम में मेयर का नाम तय करने के लिए बाड़ेबंदी में पार्षदों को पर्ची दी गई, जिसमें उनसे महापौर की पसंद के तीन-तीन नाम मांगे गए। पार्टी देर रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। इधर, अलवर नगर निगम में भाजपा से चुनाव हारे दंपती सुमन-सीताराम चौधरी ने सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डालकर भूचाल ला दिया। कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना में प्रतापसिंहपुरा गांव में पार्षद परिवार के व्यक्ति को पुलिस जबरदस्ती लेकर आई तो पूरा गांव रात को थाने पहुंच गया। पाली में कांग्रेस के पार्षद नगर निगम पहुंचे। यहां राजबाला हिंगड़ ने अपना जन्मदिन भी निगम परिसर मनाया। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने 80 में से 37 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस मंगलवार को बाड़ेबंदी से अपने पार्षदों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ऑफिस लेकर पहुंची। यहां उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। वहीं, जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर 305 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन चारों निकायों के 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को मतगणना होगी। निकाय चुनाव से जुड़ी शहरों की खबरें… अजमेर | अलवर | बीकानेर … निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…