उदयपुर की ऋषभदेव थाना पुलिस ने अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों से मारपीट और अभद्रता करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को खेरवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राकेश पिता हीरालाल, आशीष पिता हीरालाल, दिलीप पिता गंगाराम और दिनेश पिता हरदार है। कानूवाड़ा में हुआ था एक्सीडेंट थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि प्रार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(सीएचसी) में नर्सिंग आफीसर पुष्पेन्द्र डामोर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कानूवाड़ा में एक एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया था। यहां घायलों का समय पर उपचार किया गया, लेकिन रात करीब 9 बजे घायलों के परिजन नशे में अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और अभद्रता शुरू कर दी। डॉक्टर्स की समझाइश पर भी नहीं माने और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।