सलूंबर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के डींगरी गांव में कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार बंशीलाल और उसका साथी गणेशलाल मेघवाल रास्ते में टॉयलेट के लिए रुके थे। गणेशलाल टॉयलेट करने गया और बंशीलाल बाइक के पास खड़ा हो गया था। तभी बंशीलाल को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार ड्राइवर फरार टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर दूर मुंह के बल गिरा, जिससे उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोट लगी। वहीं कार ड्राइवर मौके से फरर हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बंशीलाल को तुरंत झाड़ोल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर देर रात घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव पुलिस के अनुसार बाइक सवार चावंड निवासी बंशीलाल (50) पुत्र वेलचंद मेघवाल उदयपुर से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। तभी डींगरी गांव स्थित रोड पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बंशीलाल के मृतक के भाई प्रार्थी चम्पालाल मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।