केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार रात यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना केरल यूनिवर्सिटी के पास बॉयज हॉस्टल के बाहर हुई। यूथ कांग्रेस चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाल रही थी। मार्च के हॉस्टल के सामने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और जलती हुई मशालें भी फेंकी गईं। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हॉस्टल की तरफ बढ़े और विवाद बढ़ गया। मामला पास के यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस तक भी पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कई बार आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस हॉस्टल कैंपस में भी हुई। वहां मौजूद छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालात काबू करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हिंसा की 3 तस्वीरें… दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए SFI के प्रदेश सचिव पीएस संजीव ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल की तरफ डंडे, पत्थर और जलती मशालें फेंकीं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्रों को निशाना बनाया गया। वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि हॉस्टल के अंदर से SFI कार्यकर्ताओं ने मार्च कर रहे लोगों पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने SFI के बैनर हटा दिए और प्रदर्शन भी किया। पिनराई विजयन बोले- हमला एकतरफा था केरलम के नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने हॉस्टल पहुंचकर आरोप लगाया कि घटना यूथ कांग्रेस की ओर से किया गया एकतरफा हमला था। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के अंदर SFI कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे छात्र भी मौजूद थे और उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घायल छात्रों को इलाज के लिए ले जाने में भी रुकावट डाली गई। यूथ कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई। ADGP बोले- हिंसा करने वालों पर रात में ही कार्रवाई होगी ADGP पी. विजयन ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ रात में ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचती रही। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पूरी खबर पढ़ें…