उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कालड़वास, एकलिंगपुरा के मनवा खेड़ा स्थित रामेश्वरम अपार्टमेंट से नेहा ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे अपार्टमेंट तक आने वाली मुख्य सड़क पर रोड लाइट्स नहीं जलती हैं। इससे वन्य जीवों और सड़क हादसे का डर बना रहता है। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। सत्यनारायण शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के विनायक नगर इलाके के रहने वाले महावीर प्रसाद शर्मा ने सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। इससे पूरे एरिया में गंदगी फैली हुई है। 'भास्कर समाधान' पर उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने सफाई करवाकर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्टाफ को पाबंद कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… जानलेवा सांपों की दहशत में जी रहे कॉलोनीवासी उदयपुर शहर के बेदला रोड, महावीर नगर कॉलोनी के अमृत नगर से मेहरुन्निसा गुरा ने खाली प्लॉट में खरपतवार उगने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में हमारे घर के पास एक खाली प्लॉट में जंगली झाड़ियां और खरपतवार उग आई हैं। इसकी सफाई न होने से इसमें जहरीले रसेल वाइपर सांपों ने घर बना लिया है और अक्सर खुले में निकल आते हैं। बारिश और मौसम खराब होने पर ये घरों में घुस आते हैं जिससे हमेशा जान को खतरा बना रहता है। प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। 10 दिन से दुकान के सामने बिजली के तार, गड्‌ढा खुले सिटी स्टेशन रोड, कालका माता चौक से अमन सिंघवी ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के ठीक सामने काफी दिनों से बिजली विभाग का मेंटीनेंस का काम चल रहा है। बीते 10 दिनों से काम बंद पड़ा है लेकिन न तो गड्‌ढा ही ढका गया है न ही बिजली के तारों को कवर किया है। बारिश के इस मौसम में इससे हर समय करंट फैलने और अप्रिय घटना होने का डर बना रहता है। सीवरेज के लिए खोदी सड़क, दोबारा नहीं बनाई संभवनाथ कॉम्पलेक्स सोसायटी, सविना से कमल ने खराब सड़क और जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया राजपूताना रिसॉर्ट के सामने, सेक्टर–11 में जनवरी 2025 में सीवरेज लाइन डालने के लिए कॉलोनी की पक्क सड़क को खोदा गया लेकिन काम पूरा होने के बाद भी उसे अब तक नहीं बनाया है। नाली के गंदे पानी से सड़क किनारे हुआ जलभराव महावीर कॉलोनी पार्क के पद्मावती अपार्टमेंट से योगेश चंद्र ने नाली के गंदे पानी के सड़क पर फैलने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया किके–9 सुपर मार्केट के सामने नाली का गंदा पानी बहकर सड़क और आसपास की खुली जगहों पर भर रहा है। आनेजाने वालों को इससे बहुत परेशानी हो रही है। पास ही बच्चों का स्कूल भी है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश