राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब उदयपुर जिले में भी चुनाव कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। यहां पर तीन चरणों में चुनाव होने जा रहा है और अब धनतेरस के दिन वोटिंग नहीं होगी। जयपुर में आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर और पंच, सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवम्बर को होगी। पहले तीसरे चरण में 6 नवंबर को 3605 पंचायतों में पंच सरपंच की वोटिंग धनतेरस के दिन 6 नवंबर को होनी थी जिसे बदला गया है। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी, उपसरपंच का चुनाव पंच ही मिलकर करते हैं उसमें जनता वोटिंग नहीं करती है।