जिला स्वीप टीम ने "बंधनवार सजाओ और मतदाता को आमंत्रण दो" अभियान चलाया। इसका मकसद लोकतंत्र के उत्सव में हर मतदाता की भागीदारी पक्की करना था। इस अभियान से पारंपरिक सजावट को मतदाता जागरूकता से जोड़ा गया, जिससे मतदान का संदेश लोगों तक पहुंचा। अभियान में कई जगहों पर सुंदर बंधनवार सजाए गए। इन पर "मेरा वोट, मेरा अधिकार" और "लोकतंत्र की मजबूती में हर वोट की अहम भूमिका" जैसे संदेश लिखे थे। इसके जरिए नागरिकों को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया। स्वीप टीम ने बताया कि वोट डालना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हर वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और जनप्रतिनिधि चुनने में नागरिकों की भागीदारी तय करता है। टीम ने मतदाताओं से बिना किसी लालच या दबाव के, निष्पक्ष वोट डालने की अपील की। बंधनवार की पारंपरिक सजावट से मतदान का संदेश घर-घर पहुंचा। यह अभियान मतदाता जागरूकता को लोक परंपराओं से जोड़ने में सफल रहा। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल विलियावास के स्टूडेंट ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया।