जयपुर के मानसरोवर स्थित सुमेर पैराडाइज में अखिल भारतीय यादव महासभा राजस्थान की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें यादव महासभा की नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर चर्चा हुई। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, युवाओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने पर भी पदाधिकारियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी और समाजबंधु शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव समेत महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां निभाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, समाज को संगठित और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग उठाई गई और फरवरी में प्रस्तावित रेजांगला यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. उमराव सिंह यादव ने अतिथियों का साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। अहीर रेजिमेंट की मांग उठाई समारोह में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर आवाज उठाई गई। इसके साथ ही फरवरी में प्रस्तावित रेजांगला यात्रा को लेकर भी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं के बीच चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सांवलराम यादव, राष्ट्रीय सचिव भीष्म सिंह यादव, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव नीतू यादव, पूर्व महापौर कुसुम यादव, कार्यालय प्रभारी प्रो. जेपी यादव, सेवानिवृत्त अधिकारी बाबूलाल यादव, शिशुपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष बजरंग लाल यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन बलदेव यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री जगदीश प्रसाद यादव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल यादव, सह संयोजक राम कुमार यादव, माम राज यादव और जयपुर जिला अध्यक्ष योगेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।